फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith LLB entrance exam cancelled action taken against professor and officer who investigated

काशी विद्यापीठ की LLB प्रवेश परीक्षा निरस्त: गड़बड़ियों की जांच करने वाले प्रोफेसर और अधिकारी पर कार्रवाई तय

Fri, 16 Dec 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 09:29 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया है। 16 अगस्त को परीक्षा हुई थी। इसमें  व्यापक पैमाने पर नकल हुई थी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith LLB entrance exam cancelled action taken against professor and officer who investigated
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा अब नए सिरे से होगी। वहीं परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच करने के बाद क्लीन चिट देने वाले प्रोफेसर और अधिकारी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जद में आएंगे। संभावना है कि प्रवेश परीक्षा दीक्षांत समारोह के बाद आयोजित की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अब इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।

विज्ञापन


एलएलबी प्रवेश परीक्षा में नकल की शिकायत विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजभवन से करने के बाद उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। छात्रों ने दावा किया था कि परीक्षा के दौरान एलएलबी का पेपर वायरल हो गया था। 16 अगस्त को मानविकी, विधि, वाणिज्य व समाज विज्ञान संकाय में हुई एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में व्यापक पैमाने पर नकल हुई थी।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों की हरकत सीसी कैमरे में भी कैद

कई परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा के दौरान इन परीक्षार्थियों ने व्हाट्सएप पर पेपर बाहर भेज दिया था। परीक्षार्थियों की हरकत सीसी कैमरे में भी कैद है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे जानबूझ कर दबा दिया ताकि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा दोबारा न करानी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के दबाव में जांच कमेटी तो गठित कर दी। जांच समिति में मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन और वाणिज्य व मनोविज्ञान विभाग के दो शोधार्थियों ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों को अपनाने से इनकार किया गया था।

कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एलएलबी प्रवेश परीक्षा फिर से कराने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही इसकी तिथियां भी जारी की जाएंगी।

कोर्ट ने देखी 30 घंटे की फुटेज

कोर्ट ने आठ दिसंबर को सुनवाई के दौरान प्रवेश परीक्षा के दौरान ली गई 30 घंटे की वीडियो फुटेज को देखा। फुटेज देखने के बाद कोर्ट ने यह माना था कि प्रवेश परीक्षा के दौरान लापरवाही बरती गई। कोर्ट ने इस पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को 15 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने के साथ ही जांच करने वालों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed