काशी विद्यापीठ: जूनियर से सीनियर छात्रा ने मांगा नंबर, भिड़े दो गुट; रैगिंग का लगाया आरोप, हाथापाई भी हुई
काशी विद्यापीठ में बुधवार को दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों ने अपने परिचित युवकों को बुला लिया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को छात्राओं में नोकझोंक के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मानविकी संकाय में दोपहर में घटना से अफरातफरी मच गई। पत्रकारिता विभाग की एक जूनियर छात्रा से सीनियर छात्रा के मोबाइल नंबर मांगने के बाद विवाद हुआ। पहले दोनों छात्राओं के बीच जमकर हाथापाई हुई, उसके बाद दोनों के जानने वाले छात्र आपस में भिड़ गए। जूनियर छात्रा ने रैगिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना हो गई और वह देखते रह गए।
विश्वविद्यालय मानविकी संकाय में पत्रकारिता विभाग की बीए मास कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष की छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत कर अपनी सीनियर पर परेशान करने का आरोप लगाया।
अधिकारियों से बताया कि सीनियर छात्रा बार-बार उससे मोबाइल नंबर मांग रही थी। मना करने पर दुर्व्यवहार किया जा रहा था। बुधवार को भी सीनियर छात्रा और उसके साथ मौजूद छात्रों ने अभद्रता की। इसी बीच दोनों छात्राओं के जानने वाले छात्रों के दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
क्या बोले चीफ प्रॉक्टर
दो छात्राओं के बीच नंबर मांगने को लेकर विवाद हुआ है। प्रथम वर्ष की छात्रा ने द्वितीय वर्ष की छात्रा पर मोबाइल नंबर मांगने, परेशान करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर तुरंत मामला शांत करवाया गया। फिलहाल रैगिंग जैसी शिकायत नहीं मिली है। ऐसा होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। -प्रो. केके सिंह, चीफ प्रॉक्टर, काशी विद्यापीठ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.