{"_id":"5f4e9accd2b4b113db55275d","slug":"kashi-vidyapeeth-final-year-examinations-begin-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से काशी विद्यापीठ की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठेंगे 24 परीक्षार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से काशी विद्यापीठ की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठेंगे 24 परीक्षार्थी
Wed, 02 Sep 2020 12:32 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतिम वर्ष की परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के मानकों का खास ख्याल रखा जाएगा। बीएड प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर ही एक कमरे में 24 छात्रों को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुराने प्रवेश पत्र पर ही छात्र परीक्षा देंगे। छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर लेकर आना अनिवार्य होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो से 25 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा में वाराणसी के अलावा चंदौली, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के संबद्ध कालेजों के 72000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 168 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दो पालियों में तीन-तीन घंटे के प्रश्नपत्र होंगे।
विज्ञापन
तो दोबारा नहीं होगी परीक्षा
कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि परीक्षा छूट जाने और बहिष्कार करने की दशा में दोबारा परीक्षा नहीं होगी। लिखित परीक्षा की समाप्ति के एक हफ्ते के भीतर मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षार्थी को अपने संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और कालेज के प्राचार्य से संपर्क करनी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वह कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखें।