फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth examinations will be held in the first week of July

जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं

Fri, 11 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth examinations will be held in the first week of July
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही कराई जाएंगी। प्रश्नपत्र डेढ़ घंटे का होगा और परीक्षा का स्वरूप लिखित होगा। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। दो घंटे तक चली बैठक में परीक्षा, प्रश्नपत्र और तिथियों को लेकर हर बिंदु पर चर्चाएं हुईं। समिति के सदस्यों ने जुलाई माह के पहले सप्ताह में परीक्षा कराने का सुझाव दिया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई है। सदस्यों ने कहा कि हर विषय का एक ही प्रश्नेपत्र होगा और उसका समय डेढ़ घंटे निर्धारित किया जाएगा। लिखित परीक्षा ही कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण काल को देख परीक्षाओं को कम से कम समय में कराने पर विचार विमर्श हुआ। प्रैक्टिकल के अंक देने पर सदस्यों में असहमति पर बैठक को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक दोबारा बुलाई जाएगी। इसमें शासन की ओर से जारी सभी बिंदुओं पर अंतिम निर्णय लेकर उसे कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद ही परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। परीक्षा समिति की बैठक में सदस्य ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed