{"_id":"5793d4db4f1c1bed43c4b68d","slug":"kashi-vidya-pith","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन पूरे नहीं हुए तो नहीं बढ़ेंगी सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन पूरे नहीं हुए तो नहीं बढ़ेंगी सीटें
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में सीट वृद्धि तभी होगी, जब पूरे संसाधन होंगे। सीट वृद्धि चाहने वाले कॉलेजों से विश्वविद्यालय ने 25 जुलाई तक आवेदन और संसाधनों का ब्योरा मांगा है। बता दें कि शासन की ओर से इस साल भी स्नातक में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में इन दिनों स्नातक-स्नातकोत्तर में दाखिला चल रहा है। कई कॉलेजों में तय सीट से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दाखिले की समस्या को देखते हुए शासन ने स्नातक में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि का फैसला लिया। इसका आदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दो दिन पहले ही जारी किया जा चुका है। आदेश के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों से 25 जुलाई तक आवेदन के साथ ही जरूरी संसाधन पूर्ण होने की सूचना मांगी है। अब तक बनारस, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली आदि जिलों के 25 से अधिक कॉलेजों ने कुलपति को आवेदन भेजा है।