फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangmam South Indian film fair in BHU from today many superstars will come

Kashi Tamil Sangmam: बीएचयू में आज से सजेगा दक्षिण भारतीय फिल्मों का मेला, आएंगे रजनीकांत समेत कई सुपरस्टार

Mon, 12 Dec 2022 09:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 09:21 AM IST
सार

काशी तमिल संगमम के तहत आज से दक्षिण भारतीय फिल्मों का मेला भी सज जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान फिल्मों के मुख्य कलाकार भी दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangmam South Indian film fair in BHU from today many superstars will come
काशी तमिल संगमम में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथियेटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम में शिक्षा से लेकर कला, संस्कृति, अध्यात्म का संगमम हो रहा है। सोमवार से दक्षिण भारतीय फिल्मों का मेला भी सज जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। 12 से 14 दिसंबर तक होने वाले आयोजन में हर दिन एक बड़े सुपरस्टार की फिल्म की स्क्रीनिंग होगी।

विज्ञापन


इस आयोजन में फिल्मों के मुख्य कलाकार भी दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। 12 दिसंबर को विजय सेतुपति की फिल्म मामनिथन की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। 13 दिसंबर को शिवाजी गणेशन के थिरूविलैयादल और 14 दिसंबर को कर्नन की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। आयोजन के दौरान दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत, रांझणा फेम धनुष, विजय सेतुपति आदि के शामिल होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


14 दिसंबर से टेक्सटाइल कॉन्क्लेव
 हस्तशिल्प उत्पादों को लेकर नई संभावनाएं तलाशने को लेकर टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। काशी तमिल संगमम के तहत बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में दो दिवसीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में दोनों शहरों के हस्तशिल्पि हिस्सा लेंगे। 14 व 15 दिंसबर को होने वाले टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम के तहत होने वाले टेक्सटाइल कॉन्क्वेल में तमिलनाडु व काशी से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बुनकर सेवा केंद्र के सहायक निदेशक संदीप ने बताया कि इस आयोजन के काशी के साथ ही तमिलनाडु के हस्तशिल्पियों को बेहतर उद्योग के मार्ग प्रशस्त होंगे। कॉन्क्लेव में बड़े-बड़े उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। इससे उद्योग जगत के लिए भी कई मार्ग प्रशस्त होंगे।
पढ़ें: काशी तमिल संगमम में मना भारतीय भाषा उत्सव: अनुराग ठाकुर बोले- महाकवि के दर्शन में भारत की झलक दिखती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed