फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhartiya Bhasha Diwas celebrated in Kashi Tamil Sangamam Anurag Thakur remembered mahakavi

काशी तमिल संगमम में मना भारतीय भाषा उत्सव: अनुराग ठाकुर बोले- महाकवि के दर्शन में भारत की झलक दिखती है

Sun, 11 Dec 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 10:53 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथियेटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम में रविवार को भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। मंच पर देश की सांस्कृतिक व भाषाई विविधता की समृद्ध झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन
Bhartiya Bhasha Diwas celebrated in Kashi Tamil Sangamam Anurag Thakur remembered mahakavi
काशी तमिल संगमम में मना भारतीय भाषा उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथियेटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम में रविवार को भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। मंच पर देश की सांस्कृतिक व भाषाई विविधता की समृद्ध झलक देखने को मिली। कलाकारों ने 12 भाषाओं में कविता पाठ और गायन, लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सुब्रह्मण्यम भारती के परिवार का अभिनंदन किया गया, डॉ. जयंती मुरली ने महाकवि भरतियार के गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 

विज्ञापन


महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया जाता है। बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाकवि भरतियार के दर्शन में भारत की झलक दिखती है, इसलिए उनके दर्शन को जाने बिना भारत को जानना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने काशी और तमिलनाडु के गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि सुब्रह्मण्यम भारती के कार्य में हमें भारत की विविधता में एकता दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: फ्रेंडली मैच में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की चौके-छक्के की बारिश, याद आ गए पुराने दिन

मत्स्य व पशुपालन तथा सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के संबंधों का काशी तमिल संगमम के रूप में अद्भुत प्रकटीकरण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed