फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab skill will adorned on their shoulders

काशी तमिल संगमम: वाराणसी में प्रमुख हस्तियों को मिलेगा खास तोहफा, कंधे पर सजेगा मुमताज-शादाब का हुनर

Fri, 18 Nov 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। संगमम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख हस्तियों का स्वागत काशी के हस्त शिल्पियों की कला से होगा। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab  skill will  adorned on their shoulders
जरदोजी पर अंगवस्त्रम तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख हस्तियों का स्वागत काशी के हस्त शिल्पियों की कला से होगा। लल्लापुरा के मुमताज अली व शादाब आलम ने जरदोजी पर अंगवस्त्रम तैयार किया है। सफेद, क्रीम और केसरिया रंग के बनारसी वस्त्र पर अलग-अलग रंग के रेशम से जरदोजी द्वारा काशी तमिल संगमम का लोगो उकेरा गया है।

विज्ञापन


एक सिरे पर काशी तो दूसरे सिरे पर तमिलनाडु का मानचित्र बनाया गया है। शुक्रवार को ये अंगवस्त्रम प्रशासन को जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के माध्यम से भेजा गया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी गुलाबी मीनाकारी से तैयार मोमेंटो प्रधानमंत्री को देंगे। इसे राज्य पुरस्कार प्राप्त अमरनाथ वर्मा व विशाल वर्मा ने तैयार किया है।
विज्ञापन


पीएम के सामने दिखेगी रामेश्वरम की कला और संस्कृति
राजराजेश्वर शिव की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामेश्वरम की कला और संस्कृति नजर आएगी। उत्तर और दक्षिण की संस्कृति को एकाकार करने वाले काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर करेंगे। इस दौरान वह डेढ़ घंटे तक पंडालों का अवलोकन करेंगे और तमिलनाडु से आए अधीनम, विद्यार्थियों और कलाकारों से भी रूबरू होंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू का एंफीथिएटर मैदान बना मिनी तमिलनाडु

Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab  skill will  adorned on their shoulders
काशी तमिल संगमम के लिए मोमेंटो और अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू का एंफीथिएटर मैदान अब पूरी तरह से मिनी तमिलनाडु में तब्दील हो चुका है। मेहमानों को काशी और तमिल संस्कृति के अनुसार स्वागत करने की तैयारियां हैं।  मैदान में पहले चक्र में वीआईपी, दूसरे में प्रदेशों से आए मेहमान और तीसरे चक्र में काशीवासी व अन्य लोग बैठेंगे। पंडाल के किनारे-किनारे छोटे-छोटे स्टॉल भी लगाए गए हैं।

Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab  skill will  adorned on their shoulders
बीएचयू के मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

इसमें दोनों प्रदेशों के प्रमुख उत्पाद और खाद्य सामग्रियों की दुकानें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति, संगीत, साहित्य व अन्य विधाओं की भी झलक देखने को मिलेगी। पूरा प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कर रहा है। पंडाल में भरपूर रोशनी के लिए पारदर्शी छत ढाली गई है। ठंड से बचने के लिए स्टाल की दीवारों को काफी मोटा बनाया गया है।

तमिलनाडु के व्यजंनों के भी लगेंगे स्टॉल

Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab  skill will  adorned on their shoulders
बीएचयू के मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

आयोजन स्थल पर तमिलनाडु के व्यंजनों के स्टाल के साथ ही पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसके साथ ही हथकरघा व हस्तशिल्प के स्टाल लगाए गए हैं। तमिलनाडु से आए शिल्पियों ने थीम पवेलियन में अपने उत्पाद सजाए हैं। हस्तशिल्प में प्राकृतिक फूलों का हार, केला फाइबर, कला धातु, लकड़ी के बर्तन, लेक्यूवेयर, टेराकोटा, हाथों से बने कपड़े का स्कार्फ, वुडकार्विंग व गुड़िया और खिलौना शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के 38 जिलों के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी सजाई गई है।

अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए काशी तैयार

Kashi Tamil Sangamam Prominent personalities will get Mumtaz Shadab  skill will  adorned on their shoulders
बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

काशी तमिल संगमम में आने वाले अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए काशी तैयार है। पूरे शहर में झंडा, बैनर और होर्डिंग के माध्यम से उनका स्वागत किया जा रहा है। पीएम के आगमन के पूर्व यहां वीआईपी का जमावड़ा लगने लगा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू तक की सड़कों की सफाई की गई।

कई जगहों पर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया गया। यही नहीं प्रमुख चौराहे व बिजली के खंभों पर लाइटिंग की व्यवस्था मुकम्मल कराई गई है। शासन प्रशासन के अधिकारी लगातार चक्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं। साफ सफाई बेहतर करने के लिए नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की फौज उतार दी है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि सभी जगह क्यूआरटी लगाई गई। ताकि, किसी भी सूचना पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed