{"_id":"5bd06c43bdec22693032fd25","slug":"karwa-chauth-2018-women-start-preparation-for-beauty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ ज्वेलरी: चांद सा दिखने के लिए हर जतन कर रहीं महिलाएं, ब्यूटी पार्लर में उपलब्ध हैं कई पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ ज्वेलरी: चांद सा दिखने के लिए हर जतन कर रहीं महिलाएं, ब्यूटी पार्लर में उपलब्ध हैं कई पैकेज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
करवाचौथ का चांद दिखने में भले ही अभी कुछ दिन बाकी है, लेकिन तैयारियां हफ्ते भर पहले से जारी हैं। हों भी क्यों न, आखिर यह ऐसा दिन होता है जिस दिन हर महिला शादी के दिन जैसा ही खूबसूरत दिखना चाहती है, तो इसके लिए तैयारी तो पहले से ही करनी पड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस बार करवा चौथ 27 अक्तूबर को है। उक्त पावन मौके पर महिलाएं चांद सा दिखने के लिए हर जतन कर रही हैं। जी हां, महिलाएं इस समय चूड़ी, बिंदी से लेकर पैरहन के सारे साजो सामन की खरीदारी पूरी तरह ठोक बजाकर कर रही हैं।
varanasi
- फोटो : amar ujala
शहर के ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। मेंहदी, टैटू से लेकर साड़ी की मैचिंग के हिसाब से ज्वेलरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ब्यूटी पार्लर व सलोन में इस वक्त सबसे ज्यादा भीड़ उन महिलाओं की दिखाई दे रही है, जिनका यह पहला करवाचौथ है। शहर में ब्यूटीशियन ने इस खास मौके पर स्पेशल ब्यूटी पैकेज निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
ब्यूटीशियन रजनी बताती हैं कि इस समय महिलाएं फेशियल, मैनीक्योर, पेडीक्योर आदि पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके लिए पार्लर में स्पेशल ‘हाउ टू लुक गुड़ फॉर करवाचौथ’ ब्यूटी पैकेज है। जिसमें 599 से लेकर 1199 तक के पैकेज उपलब्ध है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहीं हिमानी जायसवाल बताती हैं कि इस समय महिलाएं अपना हेयर ट्रीटमेंट, आईब्रो शेपिंग, वैक्सिंग, हेयर स्टाइल एंड कटिंग, हेयर कलरिंग, बॉडी मसाज, स्पा ट्रीटमेंट करा रही हैं। वहीं नई नवेली दुल्हनों को लाइट मेक अप ज्यादा पसंद आ रहा है।