फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी एक्स. में यात्री को आया हार्ट अटैक, जांच के दौरान बैग में निकला इतना कैश, हैरान रह गई पुलिस

Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
सार

राजेंद्र नगर, पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

विज्ञापन
50 lakh cash found in passenger bag in rajdhani express
chandauli - फोटो : amar ujala
राजेंद्र नगर, पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद यात्री की पहचान के लिए जब उसका बैग खोला गया तो उसमें इतना कैश मिला कि रेल पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। आनन-फानन सूचना उच्चधिकारियों को दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
50 lakh cash found in passenger bag in rajdhani express
राजधानी एक्सप्रेस में अचेत यात्री के बैग से मिले 50 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
पटना राजधानी के कोच के सीट संख्या 23 पर यात्रा कर रहे नई दिल्ली के सराय रोहिल्ला करोलबाग निवासी राजीव शर्मा (65) की तबीयत बक्सर के आस पास खराब होने लगी थी। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ़ स्कोर्टिंग टीम ने प्राथमिक उपचार किया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन रात दस बजे चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी ने उसे पूर्व मध्य रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया। 
 
50 lakh cash found in passenger bag in rajdhani express
Heart attack
यात्री की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 50 लाख रुपये नकद मिले। बैग में मिले कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
50 lakh cash found in passenger bag in rajdhani express
cash - फोटो : amar ujala
आरपीएफ़ निरीक्षक बीएन मिश्र और जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि नकदी सुरक्षित रख दी गई है। बताया जा रहा है कि पटना में राजीव शर्मा की कहीं जमीन थी। बेटी की शादी के लिए इन्होने जमींन बेची थी, उसी का यह पैसा है।

 
विज्ञापन
50 lakh cash found in passenger bag in rajdhani express
UP Police
जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी  है। इसके आधार पर आयकर विभाग मामले की जांच कर रही है। वहीं अधेड़ की हालत में सुधार है और सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं। आयकर विभाग से क्लीनचिट मिलने के बाद नकदी परिवार वालों के हवाले की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
राजेंद्र नगर, पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed