फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karate training instilled courage, gave courage

छात्राओं ने ली कराते की टे्रनिंग

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Karate training instilled courage, gave courage
कराते ट्रेनिंग छात्राओं में हिम्मत और हौसला जगाने का काम कर रही है। छात्राओं को आत्मरक्षा में पारंगत करने के लिए मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। छात्राओं में सुरक्षा का जज्बा पैदा करने के लिए बृहस्पतिवार को कमच्छा स्थित वंसत कन्या इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य मीता कुमार और सहायक अध्यापक कामिनी सिंह ने किया। इस दौरान कामिनी सिंह ने कहा कि भविष्य में हर डर और झिझक को खत्म करने में इस तरह के शिविर मील का पत्थर साबित होंगे। पहले दिन छात्राओं को मानव एकेडमी के प्रशिक्षक जया उपाध्याय, रूपजी उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, कशिश पटेल द्वारा पंच बांधने के साथ बचाव की तकनीक बताई गई। जिसके बाद टीम द्वारा कराते का लाइव डेमो दिया गया।
विज्ञापन

कराते का प्रशिक्षण छात्राओं के लिए उपयोगी है। जो उन्हें मुसीबत के समय अपनी रक्षा करने का हौसला देगा। - मीता कुमार, प्रधानाचार्य, वसंत कन्या इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वो किसी भी स्थिति में अपनी सुरक्षा और बचाव कर सकें । - किसलय मानव, सेंसेई, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed