{"_id":"64b520de8cf7936a04031354","slug":"kanwariya-who-came-from-prayagraj-died-due-to-drowning-during-ganga-bath-ndrf-recovered-the-body-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा स्नान के दौरान डूबने से प्रयागराज से आए कांवड़िए की मौत, एनडीआरएफ ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा स्नान के दौरान डूबने से प्रयागराज से आए कांवड़िए की मौत, एनडीआरएफ ने निकाला शव
Mon, 17 Jul 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 17 Jul 2023 04:37 PM IST
सार
प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धुमगमज का रहने वाला राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए आए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी मे जाने से गंगा में समा गया।
विज्ञापन
राहुल की फ़ाइल फ़ोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर सोमवार की सुबह प्रयागराज से काशी विश्वनाथ जल चढ़ाने आए कावड़िया की गंगा में स्नान करने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाने के घंटे भर बाद मौके पर पुलिस जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुचकर कावड़िया की तलाश में जुट गई।
यह भी पढ़ें- Varanasi: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई कपल की बाइक, ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर गिरी, JE की मौत
मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धुमगमज का रहने वाला राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए आए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी मे जाने से गंगा में समा गया। साथी सुनील ने बताया कि हम लोग अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे तभी अचानक हमारा साथी डूबने लगा हमने बचाने का प्रयास किया लेकिन हम उसे बचा न सके और वह गंगा में डूब गया। राहुल घर में सबसे बड़ा है उसका एक छोटा भाई है राहुल के पिता पप्पू वहीं पर चाट की दुकान लगाते हैं। राहुल भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के दुकान में हाथ बताता था राहुल का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा हैं ।