फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple's bike collided with the divider while making video, fell on the road below the overbridge, JE died

Varanasi: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई कपल की बाइक, ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर गिरी, JE की मौत

Mon, 17 Jul 2023 03:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 17 Jul 2023 03:31 PM IST
सार

मृत अवर अभियंता सर्वेश की गत एक जुलाई को लंका थाना क्षेत्र के रमना की रहने वाली युवती के साथ सगाई हुई थी। शादी की तिथि भी जल्द ही तय होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि सर्वेश प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज से घर आते थे और रविवार को वापस जाते थे। सर्वेश की चारों बहनों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटे थे।

विज्ञापन
Couple's bike collided with the divider while making video, fell on the road below the overbridge, JE died
यही से नीचे गिरी थी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दांदूपुर में रिंग रोड ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर बाइक रविवार को सड़क पर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार व रेलवे के बिजली विभाग में अवर अभियंता सर्वेश शंकर सिंह (25) की मौत हो गई। अवर अभियंता की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। अवर अभियंता का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस ने अवर अभियंता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब अनियंत्रित बाइक चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जो बाइक सड़क पर नीचे गिरी है, उसे युवक चला रहा था। पीछे एक युवती बैठी थी। तेज रफ्तार बाइक पर ही वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghazipur: ओपी राजभर का भाजपा में आना सुभासपा और बीजेपी दोनों के लिए फायदेमंद, क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण?

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के गंजारी निवासी सर्वेश शंकर सिंह (25) अपने गांव के रहने वाले दोस्त आदित्य कुमार आर्य के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। सर्वेश को वाराणसी से प्रयागराज जाना था। दोनों बाइक से दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड की दोनों लेन के बीच की खाली जगह से एक बाइक उनके ऊपर आ गिरी। इससे सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर थाने की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सर्वेश प्रयागराज में रेलवे के बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे। आदित्य तरना स्थित एक शोरूम में काम करता है। सर्वेश चार बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे सर्वेश की मौत के बाद उनके पिता सेवानिवृत्त डॉक्टर भैरव सिंह और मां लक्ष्मीना देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। दोनों बेहोश जा रहे थे। परिजन बड़ी ही मुश्किल से सर्वेश के मां-बाप को संभाले हुए थे।

 

Couple's bike collided with the divider while making video, fell on the road below the overbridge, JE died
घटनास्थल पर मौजूद - फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई को हुई थी सर्वेश की सगाई

मृत अवर अभियंता सर्वेश की गत एक जुलाई को लंका थाना क्षेत्र के रमना की रहने वाली युवती के साथ सगाई हुई थी। शादी की तिथि भी जल्द ही तय होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि सर्वेश प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज से घर आते थे और रविवार को वापस जाते थे। सर्वेश की चारों बहनों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटे थे।

वीडियो बनाने के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक

दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज से जो बाइक सड़क पर नीचे गिरी है, उस पर एक युवक और युवती सवार थे। बाइक सवार युवक शिवपुर क्षेत्र निवासी शिवा जायसवाल बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी। बाइक पर पीछे बैठी युवती वीडियो बना रही थी। वीडियो बनाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद युवक और युवती ओवरब्रिज के ऊपर गिर पड़े और बाइक उछलते हुए दोनों लेन के खाली जगह से बीच होकर नीचे सड़क पर जा गिरी। इस हादसे के बाद बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हैं। दोनों अपना उपचार कराने चले गए। शिवपुर थाने की पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार युवक व युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed