{"_id":"5b6a7bab4f1c1bcb2e8b514e","slug":"kanwariya-killed-in-road-accident-when-magic-hit-them-at-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैजिक की चपेट में आने से कांवरिया की मौत के बाद बवाल, जनरथ बसों में तोड़फोड़, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की चपेट में आने से कांवरिया की मौत के बाद बवाल, जनरथ बसों में तोड़फोड़, लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में जौनपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास बुधवार को भोर में करीब तीन बजे टाटा मैजिक की चपेट में आने से एक कावरिया की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए कांवरियों ने सतहरिया और पवांरा बाजार में हाईवे पर जाम लगा दिया। रोडवेज की दो बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। एहतियात के तौर पर हाईवे पर जगहफोर्स तैनात कर दी गई है। मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से गंगाजल लेकर कांवरियों की टोली जलाभिषेक के लिए मछलीशहर स्थित दियांवा महादेव मंदिर जा रही थी। कांवरियों का समूह भोर में करीब तीन बजे सतहरिया के पास पहुंचा था, तभी जौनपुर से लखनऊ की तरफ जा रही टाटा मैजिक से बेलसिन निवासी कांवरिया नीरज दूबे (30) को धक्का लग गया। गंभीर हालत में नीरज को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
साथी की मौत की खबर लगते ही कांवरिया उग्र हो गए। जौनपुर डिपो व कैंट डिपो की एसी जनरथ बस में तोड़फोड़ की और सतहरिया में हाइवे पर जाम लगा दिया। चक्काजाम व तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर मछलीशहर के सीओ एके शुक्ला, व एसडीएम जेएन सचान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर और परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। थोड़ी ही देर बाद हादसे में कांवरिया के मौत की सूचना मिलने पर एक टोली ने पवांरा बाजार में चक्का जाम कर दिया। वहां भी पुलिस ने किसी तरह यहां से भी जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के तौर पर हाईवे पर पवांरा से सतहरिया व मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर के बीच जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। टाटा मैजिक को पुलिस ने कब्जे में लेने का दावा किया है। सीओ एके शुक्ला का कहना है कि विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। हाईवे पर जगह जगह फोर्स लगा दी गई है। मृतक के परिवार के सदस्य श्यामधर पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक चालक अजय कुमार निवासी छोटीपंच मंडी खुर्द मलिहाबाद लखनऊ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कांवरियों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
उधर, वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर इलाहाबाद के थरवई थाना क्षेत्र के भिडिउरा गांव के राजीव यादव (23) और देवराज यादव (22) मंगलवार की देर रात बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गोपीगंज क्षेत्र के राजनगर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घायलों को गोपीगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से राजीव यादव को जिला अस्पताल फिर वहां से एसआरएन अस्पताल, इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उधर घटना से नाराज कांवरियों ने रात 1.30 सड़क पर जाम लगा दिया जो पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद समाप्त हो गया।