{"_id":"6ac5ed8fc07e71407a0e7b8e","slug":"kalash-yatra-in-varanasi-51-women-and-bikers-participated-for-jalabhishek-ritual-at-kashi-vishwanath-temple-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिर पर कलश रखकर निकलीं 51 महिलाएं, शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक भी रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सिर पर कलश रखकर निकलीं 51 महिलाएं, शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक भी रहे शामिल
Wed, 07 Oct 2026 12:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:55 PM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत के बाद वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए यात्री मैदागिन पहुंचे। यहां से जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकले। इस दौरान 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे- आगे चलती नजर आईं।
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर राष्ट्र के नाम संबोधन किया। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद 500 बाइक यात्रियों को बस से मैदागिन ले जाया गया।
विज्ञापन
मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाएं शामिल रहीं, जो गुजरात और देश की पावन नदियों के जल से भरे कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे। सब एक साथ बाबा धाम में प्रवेश किए, जहां एक घंटे का विशेष पूजन-अनुष्ठान किया गया। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
बाइक यात्रियों के लिए दोपहर 1:15 से 2:30 बजे के बीच गोकुल धाम में भोजन की व्यवस्था की गई। दोपहर 2:30 बजे से गोकुल धाम के ठीक सामने स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा होगी जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन