{"_id":"683c9d764bbf8d1cb001b367","slug":"june-was-hot-on-the-very-first-day-heat-will-increase-further-varanasi-news-c-313-1-gzp1001-133587-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पहले ही दिन तपा जून, अभी और बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पहले ही दिन तपा जून, अभी और बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
गाजीपुर। जून की शुरुआत तीखी तपिश से हुई। महीने का पहला दिन गुजरे एक सप्ताह में सबसे ज्यादा गर्म रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार कर गया।
इस दौरान चिलचिलाती धूप और उमस ने सामान्य जनजीवन को बेपटरी कर दिया। इससे पूर्व मई के आखिरी सप्ताह में पारा 38 या उससे नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह में अधिकतम तापमान का आंकड़ा 39 डिग्री सेल्सियस को स्पर्श नहीं कर पाया था। लेकिन, एक जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। इसका असर धूप की तपिश में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
प्रचंड धूप के कारण लोगों का राह चलना तक दुश्वार हो गया। प्रचंड धूप के कारण दोपहर में नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ेगा।