फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jewellery stolen by breaking the lock of SDO's closed house

Varanasi News: एसडीओ के बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी

Mon, 08 Dec 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen by breaking the lock of SDO's closed house
शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुरी कॉलोनी के ब्लॉक ए में रहने वाले एसडीओ हृदय नारायण सिंह के घर में रविवार की शाम 5 बजे चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिया। हृदय नारायण इस समय बिजली निगम में गोंडा में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। शिवपुर पुलिस को दी तहरीर में हृदय नारायण सिंह ने बताया कि उनके दो मकान है। वह अपने नए मकान गिरधर नगर में कई महीने से रह रहे हैं जबकि श्यामपुरी कॉलोनी ब्लॉक ए मीरापुर बसही वाले पुराने मकान में ताला बंद रहता है। बताया कि यहां सात दिसंबर की शाम करीब 5 बजे पत्नी और बेटा पुराने मकान पर कुछ सामान लेने गए थे। जैसे ही गेट पर पहुंचे तो देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद घर के अंदर गए तो कमरे में रखा कपड़ा, सोने-चांदी के गहने, सहित अन्य सामान गायब था।बताया कि सोने की चूड़ी 30 ग्राम, सोने का हार 20 ग्राम, झुमका, सोने की चेन, अंगूठी सोने की पांच,गायब सामानों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। सूचना पाकर डायल 112 पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद वापस आ गई। शिवपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed