{"_id":"5cf8a812bdec22070b274c5f","slug":"jaunpur-family-mamber-died-in-satna-dist-car-truck-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : एक्सीडेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और 3 घायल, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : एक्सीडेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और 3 घायल, घर में मचा कोहराम
Thu, 06 Jun 2019 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक ही परिवार के तीन लोगों की एक दुर्घटना में मौत हो गई। साथ ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 घायल हो गए हैं। यह एक्सीडेंट मंगलवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। पूरा परिवार कार से पुणे (पूना) के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के किराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी निवासी जनार्दन पाल सहित उनकी पत्नी और एक पुत्री की मौत हो गई। वहीं जनार्दन के दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ दो अन्य भी घायल हो गए। दुर्घटना सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बारी मोड़ के पास हुई। वह अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से पुणे जा रहे थे। जनार्दन का महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। 20 दिन पहले वह अपने छोटे भाई महेंद्र पाल की शादी में अपने घर मटियारी गांव में आए थे। शादी के बाद वह स्कॉर्पियो से पूरे परिवार और दो अन्य के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे घर से निकलकर पुणे जा रहे थे।
विज्ञापन
सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बारी मोड़ के पास मगंलवार शाम 3 बजे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इसके दौरान जनार्दन पाल(40), पत्नी रेणु पाल(35) पुत्री अंजली(8) की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़का सूरज पाल(12), दो पुत्रियां चंदा(10) और श्रेया(6) के साथ स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार को परिवार के तीनों लोगों के शव गांव पहुंचे, तो वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन