फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur crime news two brothers killed the student for land dispute

जौनपुर: नाना की प्रापर्टी में हिस्से के लिए दो सगे भाइयों ने ही छात्रनेता को मार डाला था

Mon, 23 Nov 2020 07:53 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 23 Nov 2020 07:53 PM IST
सार

  • एक सप्ताह बाद पवन की शादी थी, संपत्ति अपने नाम करा ली थी 
  • पुलिस ने किया घटना का खुुलासा, आरोपी दोनों सगे भाई गिरफ्तार
     

विज्ञापन
Jaunpur crime news two brothers killed the student for land dispute
गिरफ्तार दोनों भाई शिवम और सत्यम।

विस्तार

जौनपुर में दो सगे भाईयों ने ही नाना की संपत्ति में हिस्सा लेने के विवाद में अपने भाई को ही मार डाला था। इसके बाद दोनों भाईयों ने शव को गोमती में फेंक दिया था। मामला जौनपुर के टीडी कॉलेज के छात्र नेता पवन यादव की हत्या का है। पवन की गला दबाकर हत्या के बाद दोनों भाईयों ने शव को कलीचाबाद में गोमती नदी में फेंक दिया था। शनिवार को छात्रनेता पवन की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। इसके बाद सोमवार को लाइनबाजार थाने की पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

लाइनबाजार थाने में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दशरथा बघेंद्रा गांव निवासी पवन यादव पुत्र राजपति अपने ननिहाल बक्शा के अभयचंद्र पट्टी गांव में रहता था। वह टीडी कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुका है। उसने नाना की अचल संपत्ति अपने नाम करा ली थी।

एक सप्ताह बाद पवन की शादी होनी थी। उसके भाइयों को लगा कि पवन की शादी हुई तो नाना की संपत्ति में उन्हें अब हिस्सा नहीं मिलेगा। योजना बनाकर उसके भाई शिवम यादव और सत्यम यादव ने मिलकर रात में गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को गोमती नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नदी में मिली थी लाश 

शनिवार को सुबह कलीचाबाद के पास गोमती नदी में पवन का शव मिला तो उसके भाई शिवम ने हत्या की आशंका जताते हुए लाइनबाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस को शक हुआ तो उसके भाइयों से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों हत्यारोपी टूट गए और सच कबूल लिया। पुलिस ने हत्यारोपी शिवम और सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed