फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   japanese scientist says that no need electricty for water purifire

जापानी वैज्ञानिकों का दावा, बिना बिजली के शुद्ध करेंगे पानी

Mon, 09 Jan 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
japanese scientist says that no need electricty for water purifire
जापान के वैज्ञानिकों ने वाराणसी में लॉन्च किया संयंत्र - फोटो : अमर उजाला
इंडियन एसोसिएशन ऑफ जापान की टीम रविवार को शहर में थी। नागरिकों को एक शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा संयंत्र तैयार किया है जो गंदे पानी को शुद्ध एवं साफ करेगा।
विज्ञापन

विज्ञानियों का दावा है कि यह संयंत्र बिना बिजली के भी पानी को साफ करेगा।
जापानी वैज्ञानिक हाशिम मोतो व ओतो गावा ने कहा कि एक ऐसा आरओ संयंत्र तैयार किया है जो बिना बिजली के दूषित पानी की गंदगी को दूर कर स्वच्छ कर देगा। रविवार को संयंत्र की लांचिंग भेलूपुर स्थित एक होटल में हुई।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने गंगाजल को घर में आपूर्ति होने वाले पानी को संयंत्र से साफ  किया। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि सामान्य आरओ से आर्सेनिक तो खत्म हो जाती है लेकिन बैक्टीरिया रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते तमाम तरह की समस्याएं पैदा होती हैं लेकिन जापानी तकनीक से बने आरओ से दूषित पानी शत-प्रतिशत साफ हो जाता है।
इंडियन एसोसिएशन आफ  जापान के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहरोत्रा ने बताया कि नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही से वार्ता हुई है। जल्द ही इस मशीन को मंगाया जाएगा।  

बैठक में जर्मनी की तकनीक से भी ज्यादा कारगर आरओ मशीन उपलब्ध कराने, काशी में सबसे पहले इसकी लांचिंग करने की योजना, आर्गेनिक केमिकल का आविष्कार कर दूषित जल को साफ  करना और सौर ऊर्जा द्वारा वाराणसी के गांवों को भी रोशन करने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर क्योटो से आए जापानी दल ने भी काशी का भ्रमण किया। गंगा घाट से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूमा। बनारस की गलियों को देखा और यहीं की साफ-सफाई एवं सुविधाओं को भी जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed