फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jan Chaupal from PM modi MP Adarsh village in varanasi Deputy CM said problem of villagers solved

Varanasi: पीएम के सांसद आदर्श गांव से जनचौपाल की शुरुआत, डिप्टी सीएम बोले- ग्रामीणों की समस्या का होगा समाधान

Fri, 30 Dec 2022 08:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 08:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम सेवापुरी ब्लॉक के पूरे गांव से शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। पूरे के अलावा  बभनियांव और चिरईगांव में लगी जनचौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधी बात की। 

विज्ञापन
Jan Chaupal from PM modi MP Adarsh village in varanasi Deputy CM said problem of villagers solved
जनचौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम सेवापुरी ब्लॉक के पूरे गांव से शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही गांव वालों की समस्या के समाधान होगा। सरकार इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके लिए गांवों में जनचौपाल नियमित रूप हर शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन


पूरे के अलावा आराजीलाइन ब्लॉक के बभनियांव गांव, चिरईगांव ब्लॉक के चिरईगांव में लगी जनचौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से  सीधी बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को सम्मान भी प्राप्त हुआ है और वे स्वावलंबी भी बनीं हैं।

विज्ञापन

सभी के कल्याण के लिए प्रयासरत और प्रतिबद्ध

डीबीटी से योजनाओं के पात्र गरीब लाभार्थिंयों तक सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है। सरकार गांव, गरीब किसान, महिला, नवयुवकों के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को हर घर नल योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jan Chaupal from PM modi MP Adarsh village in varanasi Deputy CM said problem of villagers solved
जनचौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी के कल्याण के लिए प्रयासरत और प्रतिबद्ध है। जो भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से कतिपय कारणों से छूट गए होंगे, उनको भी लाभान्वित कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सरकार अग्रसर है।

गुंडों और अपराधियों पर लगाम लगाया गया है। जिन पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वे अपना नाम दर्ज कराए। अधिकारी जांच कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाए। आप लोगों की जो भी समस्या है, हमें लिखित रूप से दे दें। गांवों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता दिलाने की बात कही।  

पीएम की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद जनचौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद जनचौपाल की शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भी प्रधानमंत्री देश के हर परिवार को परिवार मानकर काम करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इसमें उप मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अलावा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे। 

गांवों में लगाए गए स्टॉलों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान समूहों के उत्पाद की सुगमता से बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने को कहा। फल, सब्जी से कोल्ड चेन की व्यवस्था कराने के लिए डीएम और सीडीओ को निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से स्टाल भ्रमण के दौरान उनकी आय के बारे में पूछताछ की।

उनको बचत करने के लिए प्रेरित करने और बैंक सखी के माध्यम से बैंक में पैसे जमा कराने को प्रोत्साहित किया। मोमबत्ती, आर्गेनिक खेती से उगाए गए फल सब्जी, अचार मुरब्बे, माटी कला के उत्पाद, दीदी कैफे, ऊनी दरी, बैंक सखी, विद्युत सखी, बीसी सखी के साथ ही कई विभागों के विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed