फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ITC will not be available if there is an error in filing GST return

जीएसटी रिटर्न भरने में हुई त्रुटि तो नहीं मिलेगा आईटीसी

Sun, 13 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
ITC will not be available if there is an error in filing GST return
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शनिवार को मंडुवाडीह स्थित एक होटल में बजट 2022 पर विश्लेषण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें आयकर और जीएसटी संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सीए जीडी दुबे ने बताया कि जीएसटी में 16बी में एक नई धारा 2बीए जोड़ दी गई है। जिसके अंतर्गत अब धारा 38 के अंतर्गत आईटीसी लेना और मुश्किल हो जाएगा। यदि सप्लायर द्वारा 3बी में कोई त्रुटि हो जाती है, जैसे उसने ऐसी आईटीसी ली हो जो एलिजिबल न हो या जीएसएटीआर में कम जमा की गई हो या निर्धारित समय के बाद की गई है तो आईटीसी नहीं मिलेगा। अब व्यापारियों को अपने सप्लायर के रिटर्न का भी ध्यान रखना होगा। व्यापारियों के रिटर्न न भरने पर उनका जीएसटी नंबर रद्द करने का भी अधिकार अब अधिकारियों को दे दिया गया है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि एमएसएमई में फ्रेट सब्सिडी और पूर्वांचल को पिछड़ा क्षेत्र घोषित नहीं करने पर निराशा हुई है। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्री डॉ. अनूप मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजेश भाटिया, संचालन अजय जायसवाल और धन्यवाद नीरज पारिख ने दिया। कार्यशाला में राजीव जयपुरिया, प्रशांत अग्रवाल, अनुपम देवा, विनोद , प्रशांत गुप्ता, ज्ञानेश्वर गुप्ता, अवधेश गुप्ता, नमित पारिख, डीएस मिश्रा, संजय झुनझुनवाला, दीपक, भरत अग्रवाल, विशाल जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed