{"_id":"69cc3258e4a4d9c571002311","slug":"irregularities-in-two-blood-centers-in-varanasi-work-stopped-varanasi-news-c-20-vns1056-1341560-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी के दो ब्लड सेंटर में अनियमितता, कामकाज पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी के दो ब्लड सेंटर में अनियमितता, कामकाज पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी समेत प्रदेश के तीन जिलों के सात चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोसाइटी के नाम से ब्लड सेंटर खोलकर अनियमित तरीके से रक्त का लेन-देन किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश में कुल 42 रक्त केंद्रों पर मानकों की जांच की। इसमें सात सेंटर पर गड़बड़ी मिली है। यहां रक्त का रखरखाव मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। साथ ही इनके कागजात में भी गड़बड़ी मिली है। ऐसे में इनके कामकाज पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें वाराणसी में दो सेंटर शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिगरा क्षेत्र में भारत माता मंदिर के सामने एक काॅम्प्लेक्स में राहत फाउंडेशन सोसाइटी के नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर के नाम से ब्लड के लेन-देन का काम किया जाता था। यह जून 2023 से यहां पर चल रहा था। यहां हर महीने बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करते थे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए कई एनजीओ से भी यहां पर रक्तदान कराया जाता था। यहां बुनकरों और उनके परिवार को पांच प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जाता था। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की राज्य स्तरीय टीम ने चितईपुर में कालिंदी चैरिटेबल ब्लड सेंटर में भी मानकों में कमी पाई है। इस सेंटर की ओर से जगह-जगह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाकर ब्लड डोनेट कराया जाता था।
-- -- -
आयुष मंत्री ने किया था उद्घाटन
सिगरा क्षेत्र में भारत माता मंदिर के सामने बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने 11 जून 2023 को किया था। तब से यह से सेंटर संचालित हो रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में सामने आया है कि इन सेंटरों पर रक्त का रखरखाव ठीक नहीं था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इन केंद्रों पर हुई कार्रवाई
कालिंदी चैरिटेबल ब्लड सेंटर - वाराणसी
बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर - वाराणसी
-- -- -- -- -- --
वर्जन
विभाग की टीम हमारे यहां आई थी। टीम को सभी कागजात दिखाए गए, जो सही पाए गए थे। फिर भी इस प्रकार का आदेश आया है, इस संबंध में विभाग से पूछताछ की जाएगी। जो भी कमियां होंगी, उसे दूर किया जाएगा। - इश्तियाक अहमद, सीएमडी, बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर।
प्रदेश स्तर पर वाराणसी के दो ब्लड सेंटर पर कार्रवाई की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नियमानुसार, संबंधित ब्लड सेंटरों के कागजात की जांच की जाएगी। - जुनाब अली, ड्रग इंस्पेक्टर।