Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   invocations will be made to Martand Bhairav Gayatri Maa Chamunda 31 lakh offerings made into fire pit

Varanasi News: काशी में मार्तंड भैरव, गायत्री और मां चामुंडा का आह्वान; अग्नि कुंड में दी जाएगी 31 लाख आहुति

Thu, 08 Jan 2026 06:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 06:46 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में होने वाले इस आयोजन काे लेकर तैयारी चल रही है। महाश्मशान हरिश्चंद्र घाट पर स्थित अघोरपीठ पर पौष मास की पूर्णिमा से प्रारंभ है। इसमें विशेष तांत्रिक पूजन और हवन होगा।

विज्ञापन
invocations will be made to Martand Bhairav Gayatri Maa Chamunda 31 lakh offerings made into fire pit
varanasi ghat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म क्रम और आध्यात्म की त्रिवेणी काशी में पौष मास की पूर्णिमा से चैत्र माह की पूर्णिमा तक विशेष तांत्रिक पूजन और हवन का आयोजन किया जा रहा है। हरिश्चंद्र घाट पर यह पूजन 90 दिनों तक चलेगा। इसमें महाश्मशान घाट पर रहने वाले अघोरी मार्तंड भैरव, गायत्री और मां चामुंडा का आवाहन करेंगे। इस पूजन में भगवान शिव के 28वें स्वरूप एवं तंत्र विद्या के देवता लकुलीश की विशेष पूजन होगी।

विज्ञापन


महाश्मशान हरिश्चंद्र घाट पर स्थित अघोरपीठ पर पौष मास की पूर्णिमा से प्रारंभ है। इस तंत्र विद्या के पूजन का अनुष्ठान गुरु अघोराचार्य कपाली बाबा महाराज ने लिया है। जबकि पूजन ब्रह्महिष्ठा भैरव स्वामी आश्रम ट्रस्ट के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक सहभागिता कर भगवान की कृपा प्राप्त कर अपने आध्यात्मिक उत्थान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस अनुष्ठान की विशेष व्यवस्था के अंतर्गत दिवस काल में शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप एवं रुद्र गायत्री हवन संपन्न किया जा रहा है। वहीं रात 12:00 बजे से भोर 5:00 बजे तक महाश्मशान के अघोरी तंत्र-मंत्र की साधना से अग्नि कुंड में आहुति दे रहे हैं। इस अनुष्ठान में प्रमुख रूप से संचालक रामकृष्ण भैरव, सार्थक बाबा, ओपी राय, आशीष सिंह, अशोक सिंह, दिव्यांशु सिंह, शशांक श्रीवास्तव, भैरव देवदत्त शर्मा, राजकुमार बाबा एवं बांके सिंह सहित अन्य साधक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लकुलीश के पूजन से मिलती है तंत्र और श्मशान भय से मुक्ति
भगवान शिव के 28वें स्वरूप लकुलीश के पूजन से साधक को तंत्र-भय, श्मशान भय, मृत्यु भय एवं रोग से मुक्ति मिलती है। अघोराचार्य कपाली बाबा महाराज ने बताया कि अघोर परंपरा में गुरु को शिव का स्वरूप माना गया है। लकुलीश पूजन से गुरु तत्व प्रबल होता है।

मन की चंचलता, भय, क्रोध और मोह घटते हैं, जिससे साधना दीर्घकाल तक चल पाती है। नकारात्मक शक्तियां ऊपरी बाधाएं और तांत्रिक प्रभाव शांत होते हैं। भगवान लकुलीश का पूजन दूध या गंगाजल से अभिषेक कर चंदन एवं भस्म लगा कर किया जाता है। बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प चढ़ाने से लकुलीश प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed