फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector as a customer busted revealed a sex racket in yashoda colony in varanasi up

ग्राहक बन कर गए दरोगा ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, दो महिला और तीन पुरुषों को पकड़ा

Sun, 31 May 2020 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 May 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Inspector as a customer busted revealed a sex racket in yashoda colony in varanasi up
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के पांडेयपुर-लालपुर मार्ग पर स्थित यशोदा नगर कॉलोनी के एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का रविवार की दोपहर पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ कर पुलिस कैंट थाने ले गई है। इसके साथ ही मकान से बरामद मोबाइल, फोटो और डायरी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि यशोदा नगर कॉलोनी में एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद रविवार की दोपहर दरोगा राजकुमार पांडेय सादे कपड़े में ग्राहक बन कर मकान में पहुंचे।

विज्ञापन



दरोगा जब आश्वस्त हो गए कि यहां मामला गड़बड़ है तो उन्होंने एएसपी कैंट को सूचना दी। एसएसपी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के साथ मकान में छापा मारा। कैंट पुलिस के अनुसार महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ कर उनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed