फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information on the arrangements of covid Hospital awakens when audio goes viral

कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर ऑडियो वायरल होने पर जागा महकमा, जुटाई जा रही जानकारी

Fri, 03 Jul 2020 10:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Information on the arrangements of covid Hospital awakens when audio goes viral
कोविड हॉस्पीटल (सांकेतिक तस्वीर)।

कोविड हास्पिटल (बीएचयू हॉस्पिटल) में पिछले दिनों भर्ती हरिश्चंद्र पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत के बाद वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। सीएमओ का कहना है कि बीएचयू प्रशासन से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

 
कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने, भोजन की गुणवत्ता, डॉक्टरों के समय-समय पर जाकर इलाज करने, मरीजों से बात करने आदि को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से बार-बार गाइडलाइन जारी हो रहा है, लेकिन इसका पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

30 जून की देर रात हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष की बीएचयू में मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ऑडियो वायरल हुआ, उससे स्वास्थ्य विभाग सकते में है। वायरल ऑडियो में पूर्व अध्यक्ष ने भर्ती रहने के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा किया था। 

मामला सामने आने के बाद सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह का कहना है कि हॉस्पिटलों में व्यवस्थाओं की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस मामले में बीएचयू प्रशासन से बात कर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मरीजों को लाभ मिल सके।


पहले भी हो चुकी है शिकायत 
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने व्यवस्थाओं को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने साफ सफाई, खाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर सभी अस्पतालों के अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में सुधार करने को भी कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed