{"_id":"609053b58ebc3e8dbc0f4c32","slug":"information-and-vigilance-is-the-way-to-prevent-corona-city-news-vns587883069","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकारी और सतर्कता है कोरोना से बचाव का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकारी और सतर्कता है कोरोना से बचाव का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एम्स के चिकित्सक डॉ. संजय राय ने कहा कि कोरोना से बचने का पहला कदम है पूरी जानकारी और घर में अपनाई गई सतर्कता। अनावश्यक भय से रोग पर विजय प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने बिना रोग औषधि और ऑक्सीजन सिलिंडर के संग्रह को वास्तविक रोगियों के अधिकार का हनन बताया। वह आश्रय सेवा संस्थान एवं सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
कोविड-19 संक्रमण चुनौतियों भ्रम एवं निवारण विषय पर वेबिनार में डॉ. राय ने कहा कि ऑक्सीमीटर द्वारा शरीर में ऑक्सीजन की जांच, सांस की गति, तापमान, गले की कठिनाइयों का चिकित्सक के मार्गदर्शन पर घर में ही उपचार किया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने यानी नाक, मुख से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स ही कोरोना का मुख्य कारण सिद्ध हुआ है। न कि राशन, सब्जी आदि के माध्यम से।
संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने आज के कठिन समय में वेबिनार को अत्यंत उपयोगी बताया। सकारात्मक विचारों से ही अपना मनोबल बनाए रखा जा सकता है। स्वागत डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया। संचालन पं. प्रमोद मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, उतर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार संदीप त्रिपाठी, डॉ. रत्नेश वर्मा, मंजू मिश्र, प्रीतेश आचार्य ने विचार व्यक्त किए।