फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indigo plane emergency landing on varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग, सवार थे 84 यात्री, मची अफरा-तफरी

Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Indigo plane emergency landing on varanasi airport
demo pic
कोलकाता से जयपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में गुरुवार की रात कार्गो केबिन से धुआं निकलता देख उसे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इंडिगो का विमान 84 यात्रियों को लेकर जयपुर जा रहा था। धुआं देख पायलट ने वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान उतारने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


अनुमति मिलते ही रात 10:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। बाद में केबिन खोलकर जांच पड़ताल की गई पर धुआं निकलने का पता नही चल पाया। विमान की विधिवत जांच के बाद विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को कोलकाता हवाईअड्डे  से 84 यात्रियों को लेकर इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई832 रात 9:05 बजे उड़ान भरा। विमान जब वाराणसी हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, उसी समय पायलट को विमान के कार्गो केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं नजर आते ही पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर पूरी घटना बताते हुए उतरने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति मिलते ही विमान को उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई। एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से पहले ही एटीसी ने फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित महत्वपूर्ण विभाग को अलर्ट कर दिया था। रात 10:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई। विमान के एप्रन पर आते ही एयरलाइंस के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और विमान की विधिवत जांच किया।

इसमें यह स्पष्ट नहीं हो पाया की केबिन में धुआं कहां से निकल रहा था। जांच के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया। किसी प्रकार की खराबी न मिलने पर सभी यात्रियों को लेकर विमान 11:05 बजे  जयपुर के लिए उड़ान भरा।


इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अभिजीत ने कहा कि  84 यात्रियों को कोलकाता से लेकर जयपुर जा रहे विमान में पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed