{"_id":"623d51ab74d30b5a786ea9d8","slug":"indian-railway-news-varanasi-lucknow-intercity-express-canceled-from-27-march-to-2-april-many-trains-diverted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 27 मार्च से दो अप्रैल तक निरस्त, नीलांचल समेत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 27 मार्च से दो अप्रैल तक निरस्त, नीलांचल समेत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
Fri, 25 Mar 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:52 AM IST
सार
27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 28 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14219-14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन
- फोटो : फाइल
विस्तार
लखनऊ मंडल के अमेठी, मिसरौली और अंतु स्टेशनों पर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जो निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगी। इसमें 27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 28 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14219-14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
वहीं 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 13005-13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, 27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14265- वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14266 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस रायबरेली, ऊंचाहर, फाफामऊ और जंघई के रस्ते जाएगी।
विज्ञापन
वहीं 29 मार्च और दो अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 27 और 30 मार्च को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी-अयोध्या छावनी-लखनऊ होकर जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
जबकि 27, 29 मार्च और एक अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आंनद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस जंघई, फाफामऊ, प्रयागराज जं. और कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।