फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Olympic Association will fulfill the dream of mohammad shahid

भारतीय ओलंपिक संघ करेगा पद्मश्री मो. शाहिद के सपनों को पूरा

Thu, 19 Jul 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Olympic Association will fulfill the dream of mohammad shahid
मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले ड्रीबलिंग के उस्ताद पद्मश्री मोहम्मद शाहिद  की पत्नी परवीन ने प्रधानमंत्री को उनके पदक लौटाने की घोषणा की थी। इसके बाद शासन व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ेंः देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी लौटाएंगी सभी अवार्ड, प्रशासन को दिया दो दिन का वक्त
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ को जबसे इसकी जानकारी हुई है वह भी अपने स्तर से प्रयास कर रहा है कि मोहम्मद शाहिद के नाम से बनारस में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता हो और यहां पर उनके नाम से हॉकी अकादमी खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम पर अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता और हॉकी अकादमी के लिए वह प्रयासरत हैं। हॉकी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार इस संबंध में वार्ता हो रही है।

बुधवार को बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उम्मीद है, जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय होगा। भारतीय ओलंपिक संघ लगातार प्रयासरत है कि ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के परिवार की मांगें पूरी हों।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम पूरा करेंगे शाहिद के सपनों को

Indian Olympic Association will fulfill the dream of mohammad shahid
दूसरी ओर हॉकी वाराणसी की अध्यक्ष नीलू मिश्रा का कहना है शाहिद जैसे महान हॉकी खिलाड़ी की सरकार द्वारा उपेक्षा करना उचित नहीं है। उनके घर वाले हॉकी के विकास के लिए ही तो मांग कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को पहल करते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, जिससे हॉकी का विकास हो सके।

पढ़ेंः  सरकारी उपेक्षा से नाराज हैं पूर्व हॉकी कप्तान पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी

कांग्रेस के नेता बुधवार को पूर्व विधायक अजय राय की अगुवाई में मोहम्मद शाहिद के घर पहुंचे। वहां पर उन्होंने उनकी पत्नी को अपना समर्थन पत्र दिया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार अपने वायदे से मुकरती है तो हम लोग पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। हम इसके लिए बनारस की जनता का सहयोग भी लेंगे। 

20 को दिल्ली रवाना होंगी परवीन
ओलंपियन की पत्नी परवीन ने बताया कि वह सारे पदक और मेडल लौटाने के लिए दिल्ली रवाना होंगी। मो. शाहिद की पुण्यतिथि 20 जुलाई को वह दिल्ली के लिए निकलेंगी। इसके अगले दिन वह प्रधानमंत्री से मिलकर अपने पति के सारे पुरस्कार और मेडल लौटा देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed