फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey Player Mohammed Shahid Wife will return Padma Shri Award to Pm modi

सरकारी उपेक्षा से नाराज हैं पूर्व हॉकी कप्तान पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी, लौटाएंगी सभी सम्मान

Tue, 17 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Hockey Player Mohammed Shahid Wife will return Padma Shri Award to Pm modi
हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने सरकारी उपेक्षा के विरोध में लिया फैसला - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन ने सरकारी उपेक्षा के विरोध में पति को मिले सभी मेडल वापस करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


20 जुलाई को मो. शाहिद की पुण्यतिथि पर परवीन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेडल और अन्य पुरस्कार लौटाएंगी। मो. शाहिद को अर्जुन पुरस्कार और यश भारती सम्मान समेत अन्य पुरस्कार मिले थे।
विज्ञापन


पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी परवीन ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दो साल पहले 20 जुलाई को उनके पति का इंतकाल हुआ तो उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी कार्ड भेजकर दुख प्रकट किया था। दो साल बाद सरकार और खिलाड़ी उनके पति को भूल गए हैं। उस समय वाराणसी के डीएलडब्ल्यू स्थित स्टेडियम का नामकरण मो. शाहिद के नाम पर रखने, हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान करने और हर साल ाष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट कराने का आश्वासन दिया गया था।

पीएम मोदी से मिलने का मांगा समय, लेकिन नहीं मिला

Hockey Player Mohammed Shahid Wife will return Padma Shri Award to Pm modi
मोहम्मद शाहिद
उनका आरोप है कि अब तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। मो. शाहिद के जन्मदिन पर पिछले साल अपने खर्चे पर टूर्नामेंट कराया। उस वक्त भरोसा दिलाया गया था कि जो खर्च होगा, उसको सरकार वहन करेगी लेकिन हुआ कुछ नहीं। बाद में वाराणसी दौरे के दौरान हमने अधिकारियों से पीएम मोदी से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन नहीं दिया गया।

1980-81 में मिला था अर्जुन पुरस्कार
मोहम्मद शाहिद का जन्म 14 अप्रैल, 1960 को बनारस में हुआ था।  शाहिद 1980 में मास्को में हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

इसके अलावा वह 1982 के एशियन गेम्स में रजत पदक और 1986 के एशियाड खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के भी सदस्य थे। उन्हें 1980-81 में अर्जुन पुरस्कार और 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed