{"_id":"5b4f4a6a4f1c1b43748b59cd","slug":"indian-olympic-association-will-fulfill-the-dream-of-mohammad-shahid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ओलंपिक संघ करेगा पद्मश्री मो. शाहिद के सपनों को पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय ओलंपिक संघ करेगा पद्मश्री मो. शाहिद के सपनों को पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले ड्रीबलिंग के उस्ताद पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन ने प्रधानमंत्री को उनके पदक लौटाने की घोषणा की थी। इसके बाद शासन व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
पढ़ेंः देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी लौटाएंगी सभी अवार्ड, प्रशासन को दिया दो दिन का वक्त
भारतीय ओलंपिक संघ को जबसे इसकी जानकारी हुई है वह भी अपने स्तर से प्रयास कर रहा है कि मोहम्मद शाहिद के नाम से बनारस में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता हो और यहां पर उनके नाम से हॉकी अकादमी खुले।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम पर अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता और हॉकी अकादमी के लिए वह प्रयासरत हैं। हॉकी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार इस संबंध में वार्ता हो रही है।
बुधवार को बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उम्मीद है, जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय होगा। भारतीय ओलंपिक संघ लगातार प्रयासरत है कि ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के परिवार की मांगें पूरी हों।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम पूरा करेंगे शाहिद के सपनों को
दूसरी ओर हॉकी वाराणसी की अध्यक्ष नीलू मिश्रा का कहना है शाहिद जैसे महान हॉकी खिलाड़ी की सरकार द्वारा उपेक्षा करना उचित नहीं है। उनके घर वाले हॉकी के विकास के लिए ही तो मांग कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को पहल करते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, जिससे हॉकी का विकास हो सके।
पढ़ेंः सरकारी उपेक्षा से नाराज हैं पूर्व हॉकी कप्तान पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी
कांग्रेस के नेता बुधवार को पूर्व विधायक अजय राय की अगुवाई में मोहम्मद शाहिद के घर पहुंचे। वहां पर उन्होंने उनकी पत्नी को अपना समर्थन पत्र दिया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार अपने वायदे से मुकरती है तो हम लोग पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। हम इसके लिए बनारस की जनता का सहयोग भी लेंगे।
20 को दिल्ली रवाना होंगी परवीन
ओलंपियन की पत्नी परवीन ने बताया कि वह सारे पदक और मेडल लौटाने के लिए दिल्ली रवाना होंगी। मो. शाहिद की पुण्यतिथि 20 जुलाई को वह दिल्ली के लिए निकलेंगी। इसके अगले दिन वह प्रधानमंत्री से मिलकर अपने पति के सारे पुरस्कार और मेडल लौटा देंगी।