फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Ceicket Teem Fallowers Enjoued In Varanasi

भारत की जीत के बाद जश्न में डूबी काशी

Mon, 16 Feb 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 16 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Ceicket Teem Fallowers Enjoued In Varanasi
वाराणसी। आईसीसी विश्व कप क्रिकेट के अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 76 रनों से पटखनी दे देशवासियों को होली से पहले दीवाली मनाने का मौका दे दिया। भारत की जीत के बाद पूरा शहर जश्न में डूबा नजर आया। जगह- जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटी गई। रविवार का दिन होने की वजह से बाजारों में चहल-पहल आम दिनों से कम रही। मगर मैच समाप्त होने के बाद लोग जश्न के लिए घरों से बाहर निकले। देर शाम तक आकाश में आतिशबाजी होती रही। शहर ने भारत की जीत का इस अंदाज में जश्न मनाया मानो भारत ने विश्व कप ही जीत लिया हो।
विज्ञापन


उधर, लहरतारा स्थित डिवाइन सैनिक स्कूल में छात्रों ने विश्व कप में भारत की जीत पर अपने अंदाज में जश्न मनाया। बच्चे तिरंगा लेकर स्कूल के मैदान में तब तक डटे रहे जब तक पाक टीम पूरी तरह से ढेर नहीं हो गई। उधर, पक्के महाल की चाय-पान की दूकानों पर जमे लोग मैच के
विज्ञापन


दौरान टीवी सेट से चिपके रहे। जब-जब पाकिस्तान का विकेट गिरता आसपास का माहौल तालियों के कोलाहल से गूंज उठता। जंगमबाड़ी, पांडेय हवेली, सोनारपुरा, भदैनी आदि इलाकों में कई जगहों पर भारत की जीत पर लोगों ने मिठाईयां बांटी। भोजूबीर, चौकाघाट, जैतपुरा, पिपलानी कटरा, मैदागिन, चौक, मछोदरी, गायघाट, बांसफाटक, खोजवां, सुंदरपुर, नरिया आदि इलाकों में लोगों ने सड़कों पर आतिशबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


 की और पटाखे फोड़ कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। उधर, सोशल मीडिया पर भी भारत की जीत और पाकिस्तान की हार पर संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने राजपूताना ग्राउंड पर लगे बिग स्क्रीन पर भारत-पाक मैच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed