फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India will start the new 'Nobel' prize Namisey

भारत से शुरू होगा नया ‘नोबेल’ नैमिषेय पुरस्कार

Mon, 19 Dec 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Dec 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
भारत की संस्कृति और सभ्यता को सहेजने और संरक्षित करने के लिए काशी को केंद्र में रखकर नैमिषेय समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की मुख्य मार्गदर्शक सुर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर होंगी। मार्गदर्शक की भूमिका में पद्मविभूषण गिरिजा देवी और इसकी संयोजिका प्रख्यात नृत्यांगना सोनल मानसिंह होंगी। रविवार को यह जानकारी खुद सोनल मानसिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि एक समय था जब ज्ञान और परंपरा पूरब से पश्चिम जाती थी। संस्कृति का ह्रास हमें किसी भी कीमत नहीं होने देना है। उन्हाेंने कहा कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार नोबेल है। किसे पुरस्कार देना है, ये पश्चिम के लोग तय करते हैं। नोबल की तर्ज पर ही हमें भारत से नैमिषेय पुरस्कार की शुरुआत करनी चाहिए। यह पुरस्कार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए।
विज्ञापन


थिएटर कलाकार और अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा कि कला और संस्कृति पूरब से पश्चिम तक गई है लेकिन आज हम इन सारी चीजों की अपेक्षा पश्चिम से करने लगे हैं। वक्त आ गया है कि इस पर विचार किया जाए कि हम अपना वो स्थान फिर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं। ये नैमिषारण्य से ही संभव है। इसमें फिल्म, रंगमंच, गायन, वादन से जुड़ी शख्सियतें किस तरह अपनी भूमिका अदा करें, यह तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed