फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   india first mini solar luxury cruise will run Ganga in varanasi for kashi vishwanath dham

Varanasi: गंगा में चलेगा देश का पहला मिनी सोलर लग्जरी क्रूज, खासियत जानकर आप हो जाएंगे दीवाने

Wed, 12 Oct 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 04:17 PM IST
सार

काशी का विकास मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए देश में पहली बार रोपवे सेवा इसी शहर से शुरू होनी है। बहुत जल्द गंगा में मिनी सोलर लग्जरी क्रूज भी चलेगा। 

विज्ञापन
india first mini solar luxury cruise will run Ganga in varanasi for kashi vishwanath dham
मिनी सोलर लग्जरी क्रूज का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा की लहरों से घाटों का सौंदर्य निहारने के लिए आने पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भोले की नगरी में अब मिनी सोलर लग्जरी क्रूज का लुफ्त उठाया जा सकता है। यह क्रूज अपने तय स्थान से पर्यटकों को सिर्फ काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन कराएगा।

विज्ञापन


वाराणसी में पहले से चल रहे अलकनंदा क्रूज लाइन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि जल्द ही गंगा में सोलर एनर्जी से चलने वाला मिनी लग्जरी क्रूज लाने की योजना है।  नमो घाट और संत रविदास घाट से मिनी लग्जरी क्रूज के संचालन का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलते ही पर्यटकों के लिए क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा से चलने वाला मिनी लग्जरी क्रूज पर्यावरण संरक्षण में काफी सहायक होगा। 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्त्तार से चलने वाले इस क्रूज में एक बार में करीब 25 से 30 लोग सवार हो सकेंगे। पूरा क्रूज वातानुकूलित होगा। इसमें कैफेटेरिया और बायो टॉयलेट के साथ ही सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी का विकास मॉडल देशभर में चर्चा में

india first mini solar luxury cruise will run Ganga in varanasi for kashi vishwanath dham
वाराणसी में ई-बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि काशी का विकास मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए देश में पहली बार रोपवे सेवा इसी शहर से शुरू होनी है।

काशी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पहले से गंगा में सीएनजी बोट व और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सीएनजी ऑटो व विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। बहुत जल्द गंगा में मिनी सोलर लग्जरी क्रूज भी चलेगा। ये क्रूज विशेष तौर पर उन पर्यटकों के लिए होगा जो काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करना चाहते हैं। 

अलकनंदा और भागीरथी क्रूज ने जीता सैलानियों का दिल

दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है माना जाता है वाराणसी, जो दुनियाभर में अपने घाटों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन अब वाराणसी के घाटों पर सुकून से बैठने के अलावा आप गंगा नदी पर लग्जरी क्रूज की सवारी भी कर सकते हैं। काशी के पर्यटन बाजार को क्रूज और रोरो बोट ने नई ऊंचाई प्रदान की है।
पढ़ें: आज से चलाई जाएंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें: वेटिंग की टेंशन होगी दूर, बनारस से मुंबई जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

गंगा में अलकनंदा और भागीरथी क्रूज सुबह और शाम रविदास घाट से राजघाट तक सैर करा रहे हैं। क्रूज से गंगा की सैर करने के लिए अलकनंदा की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होती है। काशी विश्वनाथ धाम देखने आ रहे पर्यटक क्रूज और रोरो बोट से गंगा से काशी भ्रमण करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रतिदिन क्रूज की बुकिंग करीब-करीब फुल रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed