फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festival special trains will be run from today The tension of waiting will go away

आज से चलाई जाएंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें: वेटिंग की टेंशन होगी दूर,बनारस से मुंबई जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

Wed, 12 Oct 2022 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Oct 2022 11:39 AM IST
सार

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों को बुधवार से चलाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। 
रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल से बनारस तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Festival special trains will be run from today The tension of waiting will go away
Indian Railway - फोटो : Istock

विस्तार

त्योहारों को देखते हुए इन दिनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे देखते हुए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों को बुधवार से चलाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल से बनारस तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12, 19, 26 अक्तूबर और 2, 9,16, 23, 30 नवंबर को चलाई जाएगी। इसी तरह 09184 बनारस से मुंबई सेंट्रल तक चलाई जाएगी। जो 14, 21, 28 अक्तूबर 4, 11, 18, 25,  नवंबर और 2 दिसंबर को बनारस से मुंबई सेंट्रल तक रवाना होगी। 
विज्ञापन


 दिल्ली आने-जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा
दीपावली और डाला छठ पर दिल्ली से बिहार वापस आने वाले और त्योहार के बाद काम पर वापस जाने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए पटना, दरभंगा, भागलपुर से दिल्ली के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को घर वापसी में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना से आनंद विहार के बीच 15 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रतिदिन ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे खुलेगी और आरा, बक्सर, पीडीडीयू जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर होते हुए रात 23.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से रात एक बजे बजे खुलकर उसी दिन 14.45 बजे पटना पहुंचेगी।

Festival special trains will be run from today The tension of waiting will go away
Indian Railway - फोटो : Istock
इसी तरह दिल्ली-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल दिल्ली से 21 और 29 अक्तूबर को रात 00.45 बजे खुलकर उसी दिन शाम 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 28 अक्तूबर को दिल्ली से 00.05 बजे खुलकर उसी दिन शाम 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन पटना से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 23 और 26 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 24 और 27 अक्तूबर को यह ट्रेन को भागलपुर से सुबह 09.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 और 26 अक्तूबर को भागलपुर से सुबह 09.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
 

Festival special trains will be run from today The tension of waiting will go away
ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : amar ujala

आनंद विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार सहरसा पूजा स्पेशल भी चलेगी।

दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 20 और 26 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 और 27 अक्तूबर को दरभंगा से शाम 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली दरभंगा पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर को दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में 28 अक्तूबर को दरभंगा से शाम 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं दिल्ली भागलपुर सुपरफाट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 23 को भागलपुर से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed