{"_id":"6263094314503d54b8081305","slug":"increasing-the-speed-of-vaccination-of-children-is-a-big-challenge-varanasi-news-vns649735945","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना बड़ी चुनौती
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बच्चों के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसमें 12 से 14 साल के जहां 62 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज लगी है, वहीं केवल 526 बच्चों को ही दोनों डोज लग पाई है।
जिले में 12 से 14 साल तक के 1,55,750 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 मार्च से शुरू टीकाकरण में अब तक पहली डोज के लिए तय लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत यानी 96,927 बच्चों को ही टीका लगाया जा सका है। सबसे बड़ी चुनौती टीके की दूसरी डोज लगाने की है। 16 मार्च को जिन बच्चों को टीका लगाया है, उन्हें 14 अप्रैल को दूसरी डोज लगनी थी। इस तरह से अब तक दस दिन में भी केवल 527 बच्चों को दूसरी डोज लग पाई है।
बच्चों के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में वाराणसी जिला प्रदेश में 12वें नंबर पर हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाने की तैयारी है। इसमे टीकाकरण के साथ ही लोगों को इसके बाद भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाएगी।-डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ