फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased risk of infectious diseases in rain, preparations insufficient

बारिश में संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा, तैयारियां नाकाफी

Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of infectious diseases in rain, preparations insufficient
बारिश होने के बाद से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। किसी को सर्दी, खांसी तो कोई तेज बुखार से परेशान हो जाता है। शहरी, ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव भी होने लगा है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया, सहित अन्य संक्रामक बीमारियां होने की संभावना रहती है। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां भी नाकाफी दिख रही हैं। अब तक अस्पतालों में न तो फीवर डेस्क बने है और न ही संक्रामक वार्ड बन पाए हैं। इस तरह की स्थिति तब है जब अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में घरों में छतों पर, गेट के पास, घरों के बाहर जलभराव होने लगता है। इस वजह से मच्छर जनित बीमारियां भी पांव पसारने लगती हैं। मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि इस समय अस्पतालों की ओपीडी में भी सर्दी, खांसी, जुकाम, पैरों में जकड़न, थकान आदि की शिकायतों के साथ मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। घर के आसपास साफ-सफाई, खानपान पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। उधर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में बुधवार को दिन में ओपीडी में फीवर हेल्प डेस्क नहीं दिखा। यहीं नहीं संक्रामक वार्ड भी नहीं बन पाया है। फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को बुखार, मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

अब तक मिल चुके हैं मलेरिया के 51 मरीज
जिले में पिछले साल डेंगू के 286, मलेरिया के 164 मरीज मिले थे। इस साल जनवरी से अब तक सात महीने में मलेरिया के कुल 51 मरीज मिल चुके हैं। आधे से अधिक शहरी क्षेत्र के हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडेय के अनुसार, स्क्रीनिंग अभियान में मलेरिया के मरीजों के मिलने के बाद संक्रामक वार्डों की अलग से सूची तैयार कराई जा रही हैं। ताकि फॉगिंग कराई जा सके। इसमें पंचायती राज विभाग, नगर निगम भी मिलकर काम करेगा। सभी जगहों पर दवाएं दी जा चुकी हैं, उसका छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
साल डेंगू मलेरिया
2022 - 51
2021 286 164
2020 4 9
2019 550 271
2018 327 340
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed