फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increase the number of workers and complete ongoing projects on schedule: DM

श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करें : डीएम

Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Increase the number of workers and complete ongoing projects on schedule: DM
डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को बीएचयू में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर परिसर में 192 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल (सीसीएच), 1200 सीट वाले बालिका छात्रावास और 628 सीट वाले अय्यर छात्रावास की भौतिक प्रगति देखी। कार्य में देरी पर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को शिफ्टवार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियंताओं ने बताया कि पेड़ों और सोलर पैनल को स्थानांतरित करने और वार्डन आवास को दूसरी जगह शिफ्ट करने के कारण शुरुआत में काम प्रभावित हुआ। नए छात्रावास ब्लॉक को 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मौजूदा ब्लॉक के 62 कमरों का नवीनीकरण हैंडओवर के दो महीने के भीतर पूरा किया जाना है। बता दें कि 1200 सीट वाले छात्रावास की वर्तमान भौतिक प्रगति 76 फीसदी बताई गई। ठेकेदार के खराब प्रदर्शन के चलते सीपीडब्ल्यूडी ने पूर्व में कार्य अनुबंध निरस्त कर दिया था। शेष कार्य के लिए 29 सितंबर को टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। 17 अक्तूबर तक जमीनी स्तर पर काम दोबारा शुरू करने का लक्ष्य है। योजना के अनुसार एक हॉस्टल ब्लॉक और एक डाइनिंग ब्लॉक 31 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। दो ब्लॉक 31 मार्च 2027 तक और शेष दो ब्लॉक 30 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर अस्पताल में साइट की दिक्कत से हुई देरी
192 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण में साइट से जुड़ी कई दिक्कतों के कारण देरी की जानकारी दी गई। परियोजना को अगले वर्ष 31 जनवरी तक पूरा करने की समय सीमा बताई गई। अभियंताओं ने बताया कि सर्विस की टेस्टिंग और कमीशनिंग में करीब तीन सप्ताह और लगेंगे। जिलाधिकारी ने सीसीएच में शिफ्टवार मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए काम को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed