बढ़ाएं आत्मविश्वास, पुलिस के आंख और कान बनिए और गलत का डटकर दें जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल भगवानपुर में बुधवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला लगी। इस पाठशाला में शिक्षक की भूमिका में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर सुधीर जायसवाल छात्रों के सामने थे। क्षेत्राधिकारी ने यहां विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यशैली से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि हममें और आप में भरोसे का रिश्ता होना चाहिए। डर की बजाय भरोसे और सहयोग से शुरुआत करेंगे तो निश्चित ही पुलिस को लेकर आपकी धारणा बदलेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह पुलिस के आंख और कान बनें। समाज में सुधार के लिए सिर्फ पुलिस के भरोसे नहीं रहा जा सक ता। आपको भी हमारा सहयोग करना होगा। सहयोग इस तरह की आपके सामने कोई गलत काम हो रहा है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें।
आपको सिर्फ अपने अधिकारों के प्रति ही नहीं अपनी कर्तव्यों को लेकर भी सचेत रहना होगा। कानून का ज्ञान रखें। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि सोशल मीडिया पर अपने फोटो न डालें, कोई आपको गलत मैसेज भेज रहा तो उसकी सूचना परिवार और पुलिस को दें। पाठशाला में क्षेत्राधिकारी ने 112, 1098, 1090 जैसे पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
स्कूल की निदेशक आशा सिंह ने छात्राओं को खुद में आत्मविश्वास जागृत करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि लड़कियां कमजोर नहीं, मुसीबत पड़ने पर अगर वो खुद उसका डटकर, आत्मविश्वास के साथ सामना करें तो उनके साथ कभी गलत नहीं हो सकता। स्वागत विद्यालय के एचआर निदेशक धैर्यवर्धन ने किया। इस अवसर पर नेहा, तान्या, चांदनी, तोषी, प्रिया आदि मौजूद रहीं।
छात्रों के सवाल सीओ के जवाब
सवाल- सड़क पर मनचले लड़कियों को छेड़ते है, तो हम क्या करें। - नेहा कुमारी
जवाब- अगर आपके पास फोन है, तो तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दें। बचाव के लिए आवाज उठाएं, आसपास जो भी होगा वो जरूर आपकी मदद करेगा।
सवाल- किसी लड़की को कोई लड़का फोन करके उसे परेशान और बलैकमेल कर रहा तो उस समय क्या करना चाहिए।- शिवांगी सिंह
जवाब- आप तत्काल 112 पर कॉल कर शिकायत कर सकते है। उसका नंबर थाने में नोट करवा दे उसकी काउंसिलिंग की जाएगी, और गलत साबित होने पर सजा भी दिलाई जाएगी।
सवाल- लड़कियों को लड़के सड़क पर कमेंट करता है, कई बार लड़कियां डर से उसे इग्नोर करती है, ऐसे में क्या करना चाहिए। प्रज्ञा रस्तोगी
जवाब- आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा तो उसे चुप होकर सहे नहीं, गलत के खिलाफ आवाज उठाएं। अपनी समस्या को माता-पिता और शिक्षकों से शेयर करें तभी उसका समाधान हो सकता है।