फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Impact of rain in Mumbai: Several trains arrived late in Banaras.

Varanasi News: मुंबई में बारिश का असर, बनारस में देरी से पहुंची कई ट्रेनें

Mon, 06 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Impact of rain in Mumbai: Several trains arrived late in Banaras.
वाराणसी। मुंबई में दो दिन से हो रही बारिश का असर रेल यातायात पर पड़ने लगा है। रविवार को महानगरी समेत कई ट्रेनें देरी से बनारस पहुंचीं। ट्रेन संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस के बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय भोर 3:45 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 2 घंटे 15 मिनट की देरी से सुबह 6 बजे पहुंची।
विज्ञापन

11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर 12:43 बजे के बजाय 1 घंटे की देरी से 1:43 बजे पहुंची। 11027 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय रात 9:20 बजे के बजाय 5 घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पहुंची। मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अगले एक-दो दिन तक ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed