फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal Gas Refilling Racket Busted; 31 Cylinders Recovered

Varanasi News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 31 सिलिंडर बरामद

Fri, 03 Apr 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Illegal Gas Refilling Racket Busted; 31 Cylinders Recovered
रोहिनया। लठिया गांव में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 31 गैस सिलिंडर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग का उपकरण बरामद किया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को एक मकान के अंदर खड़े ऑटो में सिलिंडर लदे मिले। तलाशी में ऑटो में 29 घरेलू और दो कमर्शियल गैस सिलिंडर मिले। इनमें कुछ खाली थे, जबकि कुछ में गैस भरी हुई थी। दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला यंत्र भी मिला। हालांकि ऑटो चालक मौके से भाग गया। मकान मालिक सुभाष पाल की पत्नी रेखा ने बताया कि उन्होंने यह जगह ऑटो चालक व गैस डिलीवरी करने वाले परमानंद महतो उर्फ पारो निवासी बेगूसराय बिहार को 500 रुपये महीने पर दी थी। उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह गैस रिफिलिंग का काम करता था। सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी गुलाबचंद और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पुलकित वत्स भी मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पुलकित वत्स की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article