{"_id":"5d6438dc8ebc3e01416b12c0","slug":"iit-bhu-varanasi-news-vns480277127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में निगम और जलकल कर्मचारी सीख रहे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में निगम और जलकल कर्मचारी सीख रहे संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के मालवीय उद्यमिता संवर्धन कें द्र की ओर से नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारियों को प्रभावी संवाद के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। सोमवार को केंद्र और नगर निगम के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। इसमें आईआईटी के साथ ही बीएचयू सहित अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों की ओर से व्यक्तित्व विकास के साथ ही आम जनता से संवाद के बारे में बताया जाएगा।
मालवीय उद्यमिता संवर्धन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर निगम, जलकल विभाग और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए जल्द ही कार्यशाला आयोजित की जानी है। इसकी शुरुआत सोमवार से हो गयी। इस दौरान एक सोच सैंड बॉक्स संस्था के कोआर्डिनेटर अजय सुमन ने कर्मचारियों को व्यक्तित्व विकास के साथ ही बदलती परिस्थितियों में काम करते रहने की जानकारी दी। दूसरे सत्र में बीएचयू के प्रबंधन संस्थान के प्रो. आलोक राय ने जनमानस के बीच प्रभावी संवाद के तरीकों को बताया। अंतिम सत्र में टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. अनुपम रघुवंशी ने बताया कि किस तरह नकारात्मक विचारों को दूर करते हुए सकारात्मक सोच हर परिस्थिति में विकसित कर सकते हैं।