IIT BHU Job Vacancy: संस्कृत ज्ञान सहायक सहित रक्षा-स्पेस रिसर्च में 20 से ज्यादा होंगी भर्तियां, जानें- पैकेज
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में नौकरी का सपना साकार होगा। यहां संस्कृत ज्ञान सहायक सहित रक्षा-स्पेस रिसर्च में 20 से ज्यादा भर्तियां होंगी। डीआरडीओ-इसरो के प्रोजेक्ट में अधिकतम 67 हजार तक पैकेज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में संस्कृत, सड़क, रक्षा और स्पेस रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए 20 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। संस्कृत ज्ञान सहायक, प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है। कई शोधकर्ताओं को इलेक्ट्रिकल बस चार्जिंग और संचालन सहयोग के साथ ही डीआरडीओ, इसरो और टेली कम्युनिकेशन मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे कई प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट में रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो पद भी शामिल किए गए हैं। इनका वेतन 15 हजार से लेकर 67 हजार रुपये तक रहेगा।
डीआरडीओ के प्रोजेक्ट में 67 हजार रुपये मासिक वेतन पर कंप्यूटेशनल मॉडल एक्सपर्ट, 54 हजार पर रिसर्च एसोसिएट और 31 हजार पर असिस्टेंट रिसर्च एसोसिएट की भर्ती होगी। इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन मंत्रालय के प्रोजेक्ट के तहत 40 हजार पर दो संस्कृत ज्ञान सहायक का चयन किया जाएगा। इसमें एक जूनियर और सीनियर प्रोग्रामर को रखा जाएगा।
बस चार्जिंग में मासिक वेतन 65 हजार
इसे भी पढ़ें; Ballia News: सरयू में स्नान करते समय डूबीं चार किशोरियां, तीन को बचाया; एक की तलाश जारी
स्पेस टेलीमेडिसीन तकनीक पर होगा काम
इसरो के प्रोजेक्ट स्पेस में संचालित वायरलेस सेंसर नेटवर्क के आधार पर टेली मेडिसीन की तकनीक पर काम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में एक पद पर भर्ती होगी। इसका वेतन 37 हजार रुपये महीना होगा। नैनो टेक्नोलॉजी तकनीक पर शोध के लिए 37 हजार पर एक जूनियर रिसर्च फेलो, डिजाइन इनोवेशन सेंटर में तकनीकी सहायक की भर्ती होगी। सड़क परिवहन मंत्रालय से मिले प्रोजेक्ट में 15 हजार में अनस्किल्ड मैनपावर के तहत एक पद पर अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।