फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU-Guwahati students will be able to do research together

आईआईटी बीएचयू-गुवाहाटी के छात्र साथ में कर सकेंगे शोध, संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

Sat, 28 Nov 2020 12:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU-Guwahati students will be able to do research together
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू और आईआईटी गुवाहाटी के छात्र संयुक्त रूप से एक दूसरे संस्थान में शोध कर सकेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। आईआईटी बीएचयू की ओर से निदेशक प्रो. प्रमोद जैन और आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक प्रो. टीजी सीथाराम ने हस्ताक्षर कर सुविधा की शुरुआत की। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि 27 सितंबर 2019 को आयोजित 53वीं आईआईटी परिषद की बैठक में ही संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार हुआ था। नेटवर्क ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन


आईआईटी परिषद ने संयुक्त डिग्री कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकार किया इसके बाद एमओयू साइन हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से आईआईटी में शोध का दायरा बढ़ेगा और शोधार्थी समाज और देश हित के लिए कार्य कर सकेंगे। इंजीनियरिंग,साइंस, ह्यूमैनिटी  के सभी विषयों में  आईआईटी बीएचयू और  गुवाहाटी में दस-दस  छात्र पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों संस्थानों में मिलेगी शोध की सुविधा
दोनों संस्थानों में छात्रो को शोध कार्य की सुविधा मिलेगी। बताया कि दोनों संस्थानों में दो अलग-अलग सुपरवाइजर होंगे और शोधार्थी दोनों संस्थानों के पूरा छात्र भी कहे जाएंगे। इसके अलावा जो डिग्री दी जाएगी वह भी संयुक्त डिग्री होगी। निदेशक ने बताया कि दोनों संस्थानों में कम से कम 1 वर्ष का शोध कार्य करना अनिवार्य होगा। शोध कार्यक्रम में पंजीकरण   अगले सत्र से जुलाई महीने में शुरू हो जाएगा। दोनों संस्थानों में एमटेक कार्यक्रम शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान प्रो. एसबी द्विवेदी, एसोसिएट डीन डॉ. विकास दुबे, डॉ. राजेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed