फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU developed sensor for testing bone cancer and will test by smartphone in varanasi

IIT BHU Research: आईआईटी का सेंसर बताएगा हड्डी का कैंसर, स्मार्टफोन से भी होगी जांच; यूके में प्रकाशित हुआ शोध

Wed, 25 Jun 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू ने रिपोर्टिंग डायग्नोस्टिक डिवाइस विकसित किया है। ऐसे में सेंसर के जरिये हड्डी के कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
IIT BHU developed sensor for testing bone cancer and will test by smartphone in varanasi
प्रांजल चंद्रा, दफिका एस दखर, सुप्रतिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू ने एक प्रोटोटाइप सेंसर तैयार किया है, जो हड्डी के कैंसर को गंभीर होने से पहले ही सूचित कर देगा। एक ऐसी सेल्फ-रिपोर्टिंग डायग्नोस्टिक डिवाइस विकसित की गई है, जिससे हड्डी के कैंसर की शुरुआती पहचान होगी। अब इस प्रोटोटाइप को एक यूजर-फ्रेंडली डायग्नोस्टिक किट के तौर पर विकसित किया जा रहा है, ताकि इसे स्मार्टफोन से जोड़कर दूर-दराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की जा सके। 

विज्ञापन


यह शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका नैनो स्केल (रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री, यूके) में प्रकाशित हो चुका है। साथ ही वैज्ञानिकों ने पेटेंट आवेदन फाइल कर दिया है। ये अध्ययन प्रो. प्रांजल चंद्रा, दफिका एस दखर और सुप्रतिम महापात्रा ने किया है। सोने और रेडॉक्स-एक्टिव नैनो मैटेरियल के मिश्रण से एक उन्नत सेंसर सतह का विकास किया। ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।

विज्ञापन

बच्चों-किशोरों में ये समस्या बड़ी है

मिनिएचर (सूक्ष्म) बायोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को किट भी कहा जा सकता है। ओपीएन नाम के एक बायोमार्कर का पता लगाया गया है, जो हड्डी के कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। इसे ऑस्टियोसारकोमा कहा जाता है जो कि पीड़ित बच्चों और किशोरों में काफी ज्यादा होता है। प्रो. चंद्रा ने कहा, मौजूदा जांच विधियों की मुश्किलों को कम कर बीमारी पहचानने के समय को घटाया जा सकता है। यह तकनीक कई जैविक मार्कर की पहचान के लिए एक प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें; Capsule Course: कैप्सूल कोर्स से ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाएगी जीआरपी, तीन दिन में सिखाए जाएंगे तौर तरीके

''प्रिसिजन मेडिसिन'' की दिशा में बड़ा कदम

निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह शोध ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी राष्ट्रीय पहलों के उद्देश्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह शोध ''प्रिसिजन मेडिसिन'' की दिशा में एक सार्थक कदम है। यह नवाचार, कैंसर की समय रहते पहचान, व्यक्तिगत उपचार योजना और सतत निगरानी में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed