{"_id":"61aa654c7963702c6f6d39cc","slug":"iit-bhu-campus-placement-update-student-package-increased-in-two-days-ago-an-offer-of-two-crores-now-he-will-get-this-much-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंपस प्लेसमेंट: आईआईटी बीएचयू में छात्र का पैकेज बढ़ा, दो दिन पहले 2.05 करोड़ का मिला था ऑफर, अब मिलेगा इतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस प्लेसमेंट: आईआईटी बीएचयू में छात्र का पैकेज बढ़ा, दो दिन पहले 2.05 करोड़ का मिला था ऑफर, अब मिलेगा इतना
Sat, 04 Dec 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:13 AM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के तहत 900 से अधिक छात्रों का चयन हो चुका है। जिस छात्र को 2.05 करोड़ का सालाना पैकेज मिला था, उसे अब 2.16 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस सेलेक्शन के पहले दिन जिस छात्र को 2.05 करोड़ का सालाना पैकेज मिला था, उसे अब 2.16 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीटेक के छात्र के फाइनल साक्षात्कार के बाद कंपनी ने पैकेज बढ़ाने का फैसला किया है। इधर, शुक्रवार को 48 कंपनियों ने कुल 191 ऑफर दिए हैं।
सबसे अधिक 22.60 लाख जबकि न्यूनतम आठ लाख का पैकेज दिया गया है। संस्थान के राजपुताना हॉस्टल में पिछले तीन दिन से चल रहे कैंपस सेलेक्शन को लेकर छात्रों में बहुत उत्साह है। सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक 290 कंपनियों ने कुल 1049 ऑफर दिए हैं। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा प्लेसमेंट
पिछले साल 177 कंपनियों ने 602 ऑफर दिए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेटीएम, सिप्ली, सॉकजेन, प्यापल, ओयो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और जियो ने छात्रों का साक्षात्कार किया। आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।

इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, छात्रों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
पढ़ेंः बीएचयू में अगले सप्ताह से काउंसिलिंग, कभी भी जारी हो सकता है कॉल लेटर
पढ़ेंः बीएचयू में अगले सप्ताह से काउंसिलिंग, कभी भी जारी हो सकता है कॉल लेटर