फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Admission in bhu Counseling from next week call letter may be issued anytime

मिशन एडमिशन: बीएचयू में अगले सप्ताह से काउंसिलिंग, कभी भी जारी हो सकता है कॉल लेटर

Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विभिन्न यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। 

विज्ञापन
Mission Admission in bhu Counseling from next week call letter may be issued anytime
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए अगले सप्ताह से काउंसिलिंग शुरू होगी। प्रवेश सेल ने पीजी अभ्यर्थियों के कॉल लेटर तैयार करा लिए गए हैं। कोर्स में रैंक के हिसाब से अभ्यर्थियों को शनिवार से कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसिलिंग में किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर बनी समिति समाधान करेगी। इधर, प्रवेश परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की ओर से बीएचयू को बुधवार को कोर्स के अनुसार अभ्यर्थियों को मिले नंबरों की सूची दी गई है। इसके बाद से ही कांउसिलिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन


तैयारी के हिसाब से 10 दिसंबर के बाद से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें भी पीजी की काउंसिलिंग ऑनलाइन कराई जानी है जबकि यूजी की काउंसिलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन कराई जाएगी। इस बीच शुक्रवार देर शाम तक पीजी अभ्यर्थियों का कॉल लेटर बनकर तैयार हो गया है, जिसे शनिवार से भेजा जाएगा। उधर, संकाय और विभागीय स्तर पर प्रवेश संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पर विवाद, सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा का नहीं है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed