{"_id":"68127f86ad9dfc6e930a8bc6","slug":"iit-bhu-and-saras-sansthan-will-work-together-on-artificial-intelligence-varanasi-news-c-20-vns1056-970989-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईआईटी बीएचयू और सरस संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू और सरस संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
- शुरू होगा पाॅवर ऑफ एआई कोर्स, अमेरिका के सरस एआई संस्थान के साथ हुआ एमओयू
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू और अमेरिका के सरस एआई संस्थान के बीच एमओयू हुआ है। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मिलकर काम करेंगे। समझौते के तहत आठ सप्ताह का कोर्स पाॅवर ऑफ एआई शुरू किया जाएगा। ये कोर्स सभी विषयों के स्नातक छात्रों के लिए होगा। समझौता पत्र पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और सरस एआई संस्थान के सीओओ व सह-संस्थापक अमित कटारिया ने हस्ताक्षर किए।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य ऐसे पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना है जो सिद्धांत के बजाय व्यावहारिक शिक्षा पर अधिक जोर दें। सरस के साथ हुए इस एमओयू के माध्यम से हमारे पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अत्याधुनिक शिक्षा को एकीकृत करने का मौका मिलेगा। इससे छात्र चाहे वह किसी भी विषय से संबंधित हों, भारत के डिजिटल और आर्थिक परिवर्तन में सार्थक योगदान दे सकेंगे।
सरस एआई संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल सिंह और चीफ स्टूडेंट सक्सेस ऑफिसर शैलेश कुमार ने बताया कि आईआईटी बीएचयू के साथ हमारा सहयोग केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास है।