आईआईटी बीएचयू की दो छात्राओं को नोटिस, इस मामले में हुई है कार्रवाई
आईआईटी बीएचयू के सेरामिक इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा वंदना कुमारी और मेकैनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा इप्शिता को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस जारी किया गया है। ये दोनों छात्राएं आईआईटी बीएचयू में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन स्टूडेंट फॉर चेंज (एसएफसी) से जुड़ी हैं।
नोटिस मिलने के बाद छात्राओं ने आईआईटी प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि अपने हक के लिए आवाज उठाना संवैधानिक अधिकार है। चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर प्रशासन ने नोटिस जारी कर उनके अधिकारों का हनन किया है। छात्राओं ने नोटिस में आचरण पर सवाल उठाने पर भी आपत्ति जताई है।